लखनऊ

UP Weather Today: आज से बिगड़ेगा यूपी का मौसम, तीन दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, तापमान में भी गिरावट के आसार

आज का मौसम यूपी, 3 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 24 जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 4 और 5 फरवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में आज बदलाव होने वाला है। अभी तक यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ था। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी का मौसम बिगड़ने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में दो से तीन दिन आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में भी थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। आज यूपी के 24 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बरेली, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, हापुड़ और शाहजहांपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

5 फरवरी के बाद साफ होगा मौसम

यूपी में 4 फरवरी को भी बारिश होने का अनुमान है। इस दिन पश्चिमी यूपी में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। जिसके बाद 5 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके बाद 6, 7 और 8 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है।

अयोध्या में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण दो दिन बाद यूपी के अधिकतम तापमान में हल्की कमी आएगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजीबाबाद में भी इतना ही न्यूनतम तापमान रहा। यूपी में सबसे अधिकतम तापमान प्रयागराज में 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article