Delhi Air Quality: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और एक्यूआई 380 तक पहुंच गया जबकि 10 से अधिक निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता के स्तर को 'गंभीर' बताया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 380 दर्ज किया गया।
दिल्ली की हवा हुई और खराब
ये भी पढ़ें- दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना लाहौर, AQI के 700 के करीब, सरकार कराएगी आर्टिफिशियल रेन
12 जगहों पर हवा और जहरीली
सीपीसीबी के समीर ऐप डेटा (जो प्रति घंटे एक्यूआई अपडेट प्रदान करता है) से पता चलता है कि 38 निगरानी केंद्रों में से 12 में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रहा जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इनमें आनंद विहार, रोहिणी, पंजाबी बाग, वजीरपुर, मुंडका, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, बवाना, नरेला, नेहरू नगर और मोती बाग शामिल हैं।
शुक्रवार को कैसा रहा मौसम
इस बीच शुक्रवार को सुबह और शाम के समय शहर में धूम कोहरे (स्मॉग) की मोटी परत छाई रही तथा दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दिन में इस मौसम का न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान पांच नवंबर को 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय आर्द्रता का स्तर 96 से 74 प्रतिशत के बीच रहा।
शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
