दिवाली से एक दिन पहले Delhi की हवा हुई बहुत 'खराब', GRAP II लागू, जानिए किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

दिल्ली की हवा दिल्ली एनसीआर से पहले ही खराब हो गई है। दिल्ली एनसीआर में अब ग्रैप लागू हो गया है।

दिवाली से ठीक एक दिन पहले दिल्ली एनसीआर की हवा काफी खराब हो गई है। दिल्ली का हवा अब 'बहुत खराब' हो गई है, जिसके बाद अब दिल्ली एनसीआर में ग्रेप 2 लागू कर कर दिया गया है। दिवाली के बाद हर साल दिल्ली प्रदूषण की समस्या से जुझती रही है, अब दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा खराब होना चिंताजनक बताया जा रहा है।

delhi diwali pollution

दिल्ली में दिवाली से पहले हवा हुई खराब (फाइल फोटो- PTI)

GRAP 2 (Graded Response Action Plan - Stage 2) क्या होता है?

GRAP दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण की गंभीरता के अनुसार लागू किया जाने वाला एक आपातकालीन कार्य योजना है। इसे EPCA (Environment Pollution Control Authority) और अब CAQM (Commission for Air Quality Management) द्वारा लागू किया जाता है। GRAP Stage 2 तब लागू होता है जब AQI (Air Quality Index) "Very Poor" (301-400) श्रेणी में पहुंचता है।

End of Feed