Delhi News: दम घोंटती हवा से ठप दिल्ली का व्यापार! हर दिन 100 करोड़ का नुकसान, सीटीआई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से जहां लोगों की सांसें भारी हो गई हैं, वहीं कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान सरकारों के साथ इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की है। सीटीआई के अनुसार, प्रदूषण के कारण दिल्ली के बाजारों को रोजाना करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा जहर बन चुकी है। आसमान धुंध से ढका है, अब इस बढ़ते प्रदूषण का असर दिल्ली के व्यापार पर भी साफ नजर आने लगा है। इसी चिंता को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने तत्काल इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की है।

delhi pollution

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर (फाइल फोटो| PTI)

'सांस लेना मुश्किल, व्यापार करना और भी मुश्किल' - बृजेश गोयल

बृजेश गोयल ने कहा, दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुकी है। टीवी, अखबार और सोशल मीडिया के जरिए हर व्यक्ति प्रदूषण के खतरों से वाकिफ है। लोग अब बाजारों में आने से बच रहे हैं। पहले जहां रोजाना 3 से 4 लाख लोग एनसीआर से दिल्ली खरीदारी के लिए आते थे, अब यह संख्या घटकर करीब 1 लाख रह गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के रिटेल कारोबार को हर दिन करीब 100 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। शादी-ब्याह का सीजन अपने चरम पर है, लेकिन लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। सांस की तकलीफ वाले तो बिल्कुल ही बाहर नहीं जा रहे।

End of Feed