Delhi Pollution: दिल्ली में 400 पार पहुंचा AQI, आबोहवा गंभीर होने के बाद GRAP-3 लागू

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को एक्यूआई 400 पार पहुंच गया है। जिसे देखते हुए राजधानी क्षेत्र में GRAP 3 लागू कर दिया गया है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 450 से अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान मुंडका में सबसे ज्यादा 463 एयर क्वालिटी रही।

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी में ज्यादातर इलाकों में AQI 400 पार दर्ज किया गया। जिसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में GRAP 3 लागू कर दिया गया है। दिल्ली की हवा लगातार दम घोंटू होती जा रही है। हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह की शुरुआत स्मॉग के साए में हो रही है। आज सुबह भी धुंध की मोटी परत आसमान में छाई रही। प्रदूषण के साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में सोमवार को इस सीजन में पहली बार शीतलहर की स्थिति दर्ज हुई। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है। जिसके कारण आज सुबह ज्यादातर लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आए।

Delhi Pollution

दिल्ली में प्रदूषण की फाइल फोटो (PTI)

दिल्ली में आज कितना रहा AQI

दिल्ली की हवा गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार सुबह 9 बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 425 दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक बवाना में रहा। यहां का एक्यूआई 463 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुंडका में 457, वजरीपुर में 460, रोहिणी में 451, जहांगीरपुरी में 450, द्वारका सेक्टर 8 में 451, नेहरू नगर में 451, पंजाबी बाग में 455, और आरके पुरम में 452 एक्यूआई रहा। एनसीआर के शहरों में भी हवा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां भी कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है। नोएडा में आज सुबह एक्यूआई 419 और ग्रेटर नोएडा में 400 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में 386, गुरुग्राम में 347 और फरीदाबाद में 295 एक्यूआई रहा।

End of Feed