Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर बोले रक्षा मंत्री- दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

Delhi Blast: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट की जांच देश की प्रमुख एजेंसियां तेज़ी और गहराई से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा। राजनाथ सिंह ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

Delhi Red Fort Blast: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत की अग्रणी जांच एजेंसियां दिल्ली विस्फोट मामले की तीव्र एवं गहन जांच कर रही हैं और इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यातायात सिग्नल पर सोमवार शाम को धीमी रफ्तार से चल रही एक कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी थी। विस्फोट के कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

​Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो | PTI)

जांच के रिजल्ट जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे - रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने एक रक्षा सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं अपने साथी नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की अग्रणी जांच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जांच कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। मैं देश को दृढ़ता से आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी और उन्हें किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।’’

End of Feed