Death in Delhi: दिल्ली में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मच्छर भगाने वाली क्वाइल की वजह से हुई मौत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 31, 2023, 01:02 PM IST

Death in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई।

देश की राजधानी दिल्ली में एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर-पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई। मरने की वजह मच्छर भगाने वाली दवा को बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

delhi shastri park, death news, delhi death news

दिल्ली में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक मच्छर भगाने के लिए तकिए के पास ही कॉइल जलाकर सभी सो रहे थे, तभी तकिए में आग लग गई। झुलस के दो की मौत हो गई। जबकि 4 की दम घुटने से मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Feed