दिल्ली : जिले के थाना कर्तव्यपथ इलाके में राष्ट्रीय संग्रहालय से डांसिंग गर्ल की रेप्लिका चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि, घटना के बाद संग्रहालय में सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को पकड़ा। जांच में व्यक्ति के पास से रेप्लिका बरामद हुई। इस मामले पुलिस को घटना के बारे में बताया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मी द्वारा पकड़े व्यक्ति को पकड़ा है।
सांकेतिक फोटो (Istock)
मामला 20 सितंबर की दोपहर का है। जांच में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह अशोका यूनिवर्सिटी सोनीपत में प्रोफेसर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने म्यूसियम से तीन रेप्लिका और खरीदी थी। गलती से चौथी उसके बैग में आ गई जो CISF की चेकिंग में आ गई। पुलिस को गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत मिल गई थी, जो रेप्लिका चोरी हुई थी वो उसकी कीमत महज ढाई हजार रुपए थी।
हिरासत में व्यक्ति कॉलेज में प्रोफेसर
पुलिस को पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह एक कॉलेज में प्रोफेसर है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। निखिल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर की दोपहर करीब 2.40 बजे उन्हें चोरी की सूचना मिली थी।
दैनिक जागरण के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, असली डांसिंग गर्ल कांस्य की एक मूर्ति है जो सिंधु घाटी की सभ्यता की मोहनजोदड़ो साइट से प्राप्त हुई थी। यह मूर्ति 2500 ईसापूर्व के आसपास बनाई गई होगी। सीआईएसएफ कर्मियों ने इस मामले की जानकारी संग्रहालय में कार्यरत निखिल कुमार को दी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
