CNG Price in Delhi: दिल्ली में सस्ती हुई CNG, PNG के भी घटे दाम; जानें नई कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 8, 2023, 07:50 PM IST

CNG Price in Delhi: सीएनजी की कीमतों में पिछले दो सालों में कई बार वृद्धि हो चुकी है। अप्रैल 2021 से दिसंबर 2022 के बीच 15 मौकों पर सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। पीटीआई के अनुसार, अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतों में 36.16 रुपये प्रति किलोग्राम यानि कि 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सीएनजी की कीमतों में पिछली बार 17 दिसंबर, 2022 को बढ़ोतरी की गई थी।

CNG Price in Delhi: मोदी सरकार के गैसों की कीमतों को तय करने के नए फॉर्मूले लाने के बाद से देशभर में सीएनसी और पीएनजी की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। अब दिल्ली में सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में कटौती हुई है।

cng price in delhi

cng price in delhi: दिल्ली में CNG का घटा दाम

कितनी कटौती

मोदी सरकार के फैसले के बाद सीएनसी की कीमतों को लेकर दिल्ली वासियों को दो साल में यह पहली राहत मिली है। सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में 6 रुपये तक की कटौती की गई है।

End of Feed