दिल्ली

Delhi CM आतिशी ने गोविंदपुरी हिंसक झड़प में मृतक के परिवार से की मुलाकात, कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Delhi Crime News: गोविंदपुरी इलाके में टॉयलेट में पानी न डालने को लेकर हुए विवाद पड़ोसी ने दो भाईयों के साथ मारपीट की, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। आतिशी ने मृतकों के परिवार से मुलाकात की और कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने पर केंद्र सरकार की आलोचना की।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी

Delhi Crime News: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गंदे टॉयलेट को लेकर गुस्साए पड़ोसियों ने दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि उस दौरान पड़ोसी ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े के दौरान बीच बचाव के लिए आए युवक के साथ ही मारपीट की गई। बता दें कि यह टॉयलेट दोनों परिवारों का कॉमन टॉयलेट था। फ्लश न करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और ये हिंसक रूप में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर सीएम आतिशी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना

गोविंदपुरी में हुई हिंसक झड़प की सूचना मिलने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ कानून-व्यवस्था को संभालते हुए दिल्लीवालों को सुरक्षा देने का एकमात्र काम है लेकिन वे इसमें पूरी तरह नाकाम रही है, कानून-व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया है।" उन्होंने कहा कि "दिल्ली में गोलीबारी, हत्या, फिरौती रोजमर्रा की बात हो गई है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है। लोग न तो घर के बाहर, न ही घर के अंदर सुरक्षित है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि "मेरी भाजपा शासित केंद्र सरकार से अपील है कि वह कानून- व्यवस्था को संभालें, वरना सभी दिल्लीवाले उन्हें सबक सिखायेंगे…।" पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक साझा शौचालय में पानी नहीं डालने को लेकर पड़ोसियों से हुए झगड़े में कबाड़ का काम करने वाले 18 वर्षीय सुधीर की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article