पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बचाने के लिए विरोध किया। इस दौरान, करावल मेन रोड पर राजेश पायलट चौक से रेहड़ियां और काउंटर सहित कई सामान जब्त किए गए।
दुकानदारों और नगर निगम टीम के बीच हुई झड़प
निगम ने स्पष्ट किया कि अब सड़क और फुटपाथ पर कोई सामान नहीं रखा जाएगा। इसी क्रम में, प्रीत विहार में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जहां जिला प्रशासन और निगम ने पुलिस थाने वाली रोड पर अस्थायी दुकानों को तोड़ दिया। इस अभियान में रेहड़ियां, बेंच, सिलिंडर और चूल्हा जब्त किए गए। स्थानीय निवासियों की अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया।
मयूर विहार फेज-एक में भी निगम की कार्रवाई जारी रही, जहां मेट्रो पिलर 131 के पास ट्रांसपोर्टरों द्वारा रखा गया सामान हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा और दुकानदारों को सलाह दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर कोई सामान न रखें, अन्यथा उसे जब्त कर लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
