दिल्ली के VIP इलाके में सनसनीखेज घटना, महिला सांसद से छीनी सोने की चेन

दिल्ली के वीआईपी इलाके में सांसद सुधा के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। सोमवार सुबह वे एक अन्य महिला सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन ली। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Delhi Chain Snatching: दिल्ली के वीआईपी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई। सोमवार सुबह चाणक्यपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सांसद सुधा के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस दौरान उनकी गर्दन पर चोट भी लग गई। इस घटना के बाद सांसद ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP Sudha

सांसद सुधा - फाइल फोटो (Platform X)

मॉर्निंक वॉक के दौरान हुई घटना

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से सांसद सुधा रामकृष्णन तमिलनाडु भवन में निवास करती है। उन्होंने बताया कि आज सुबह वे मॉर्निंग वॉक पर थी। उनके साथ एक और महिला सांसद भी थी। तभी करीब 6:15 से 6:20 बजे के करीब बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने सांसद के गले से चेन छीन ली। बदमाशों ने उनकी चार सोने की चैन छीनी और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना से उनकी गर्दन में भी चोट आई है।

End of Feed