Delhi New CM: दिल्ली सीएम के घर के बाहर जश्न का माहौल, 'आज जश्न कल से काम शुरू', बोले रेखा गुप्ता के पति-Video

Rekha Gupta's House Celebrations: दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल है वहीं खुशी से सराबोर रेखा गुप्ता के पति ने कहा- 'आज जश्न कल से काम शुरू'।

Delhi New CM Rekha Gupta's House Celebrations: शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। रामलीला मैदान में गुरुवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में उनके नाम की घोषणा के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। शालीमार बाग में पटाखे छोड़े गए हैं। उनके समर्थक एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Delhi New CM Rekha Gupta's House Celebrations

दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल है

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, 'आज जश्न का दिन है और कल से काम शुरू हो जाएगा। पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए बहुत ताकत और सामूहिक प्रयास की जरूरत है।'

End of Feed