Delhi Excise Case: डिप्टी सीएम सिसोदिया बोले, 'CBI आबकारी मामले में मुझे फंसाने की कर रही कोशिश'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 12:55 AM IST

सिसोदिया ने रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके खिलाफ फर्जी मामला बनाने के लिए सीबीआई द्वारा जब्त सीपीयू में मौजूद रिकॉर्ड में कुछ जोड़ने, हटाने और संपादित किए जाने की गुंजाइश है।

नयी दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें 'दुर्भावनापूर्ण' तरीके से फंसाने की कोशिश में है और इसी वजह से उनका कंप्यूटर जब्त किया गया है।हालांकि, सीबीआई ने सिसोदिया के इस आरोप का खंडन किया है। दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में कुछ रिकॉर्ड लेने के लिए सीबीआई की एक टीम शनिवार को सिसोदिया के दफ्तर गई थी।

Manish Sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

उन्होंने आरोप लगाया, 'जब्ती के वक्त 'हैश वैल्यू' (एक 'इलेक्ट्रॉनिक फिंगरप्रिंट', जिसके तहत फाइल में मौजूद डेटा को एल्गॉरिद्म के रूप में सहेजा जाता है और जो डेटा की सत्यनिष्ठता को प्रमाणित करने के लिए अहम माना जाता है) की अनुपस्थिति की वजह से सीबीआई मुझे दुर्भावनापूर्ण तरीके से फंसाने के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक सीपीयू में मौजूद रिकॉर्ड को बदल सकती है।'

End of Feed