CBI की बड़ी कार्रवाई; बिश्नोई गैंग का सदस्य लखविंदर कुमार गिरफ्तार, अमेरिका से लाया गया वापस

सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से भारत लाने में कामयाबी पाई है। लखविंदर पर 130 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया जाता है। अमेरिका में रहकर वह जबरन वसूली का नेटवर्क चला रहा था, जिसे अब हरियाणा पुलिस की हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Lakhvinder Kumar Arrested: सीबीआई ने विदेश और गृह मंत्रालय के सहयोग से एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांछित अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता पाई है। लखविंदर कुमार पर हरियाणा पुलिस को कई गंभीर मामलों में तलाश थी, जिनमें जबरन वसूली, धमकी देना, अवैध हथियार रखना और हत्या की कोशिश शामिल हैं। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ बताया गया है।

CBI Brings Back Fugitive Lakhvinder Kumar (Photo: ANI)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गिरफ्तार (फोटो: ANI)

हरियाणा पुलिस की अपील पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया। 25 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उसे हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार अपराधियों पर निगरानी रखती है, और पिछले कुछ वर्षों में इस सहयोग से 130 से अधिक अपराधियों को भारत लाया जा चुका है।

End of Feed