सुधर जाओ, नहीं तो होगी जेल! दिल्ली मेट्रो में Reels बनाने वालों के खिलाफ दर्ज हो रही धड़ाधड़ FIR

दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने वाले सावधान हो जाएं, नहीं तो अगली कार्रवाई उनके खिलाफ हो सकती है। मेट्रो में नियमों के उल्लंघन को लेकर डीएमआरसी ने सख्ती दिखाई है और तीन महीने में 1600 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही जुर्माना भी लगा है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अप्रैल से जून महीने के दौरान मेट्रो परिसर में रील बनाने सहित अन्य नियम उल्लंघन करने को लेकर 1,600 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पिछले वर्ष की इस अवधि के मुकाबले इस वर्ष मामलों की संख्या में तीन फीसदी की वृद्धि हुई है।

Delhi metro

फाइल फोटो।

रील बनाने समेत इन अपराधों के लिए मामले दर्ज

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर्फ और सिर्फ रील बनाने को लेकर कितने लोग नामजद किए गए हैं, इसका कोई अलग आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। नियम उल्लंघन की दूसरी घटनाओं में ट्रेन के फर्श पर बैठना और ट्रेन के भीतर खाना खाने समेत अन्य अपराध शामिल हैं।

End of Feed