Delhi Building Collapsed: दिल्ली के कल्याणपुरी में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, इलाके में अफरा-तफरी

दिल्ली के कल्याणपुरी में एक बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि नाले की खुदाई के दौरान बिल्डिंग में दरार आ गई थी।

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। बताया गया कि बिल्डिंग के बगल में नाले की खुदाई हो रही थी, जिससे बिल्डिंग पर असर पड़ा और देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। हालांकि, गनीमत रही है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

building collapsed

कल्याणपुरी में मकान गिरा।

चंद सेकेंड में मकान जमींदोज

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बिल्डिंग चंद सेकेंड में भरभरा कर गिर जाती है, बिल्डिंग गिरने के बाद कुछ लोग इधर-उधर भागते हुए दिख रहे हैं। वहीं, बताया गया कि बिल्डिंग में दरार आने के बाद ही उसे खाली करा लिया गया था। इस वजह से किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

End of Feed