Delhi Building Collapsed: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। बताया गया कि बिल्डिंग के बगल में नाले की खुदाई हो रही थी, जिससे बिल्डिंग पर असर पड़ा और देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। हालांकि, गनीमत रही है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
चंद सेकेंड में मकान जमींदोज
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बिल्डिंग चंद सेकेंड में भरभरा कर गिर जाती है, बिल्डिंग गिरने के बाद कुछ लोग इधर-उधर भागते हुए दिख रहे हैं। वहीं, बताया गया कि बिल्डिंग में दरार आने के बाद ही उसे खाली करा लिया गया था। इस वजह से किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
