दिल्ली में भर भराकर ढही इमारत, युवक की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के डाबड़ी महावीर एनक्लेव इलाके में स्थित एक पुरानी जर्जर इमारत के ढहने से मलबे की चपेट में दबकर एक युवक की मौत हो गई है।

दिल्ली के डाबड़ी महावीर एनक्लेव इलाके में स्थित एक पुरानी जर्जर इमारत सोमवार की शाम अचानक से भर भराकर ढह गई। तेजी के साथ गिरी बिल्डिंग से आसपास धूल का गुबार उठने से लगा। इमारत के मलबे की चपेट में आकर एक 23 वर्ष के लड़के की मौत हो गई है। फिलहाल, हादसे की सूचना पर दिल्ली पुलिस दमकल विभाग की टीम मलबा हटाने में लगी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

building collapse in Delhi

दिल्ली में भर भराकर ढही इमारत

खबर अपडेट की जा रही है...

End of Feed