बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, सब्जी मंडी में ढहा मकान, दरियांगज में स्कूल की दीवार गिरी

Delhi News: दिल्ली में बुधवार को भारी बारिश के चलते सब्जी मंडी इलाके में एक मकान गिर पड़ा। बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को निकालकर अस्पताल भेजा। वसंत कुंज में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। वहीं दरियागंज में एक स्कूल की दीवार बाहर खड़ी गाड़ियों पर गिर गई। बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया।

Delhi News: दिल्ली में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद सब्जी मंडी इलाके में एक मकान भरभरा गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बचाव दल ने मलबे में दबे एक व्यक्ति को निकाला और उसे अस्पताल भेजा गया। बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया और जाम के कारम बचाव दल को मौके पर पहुंचने बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Delhi rain effect

घटनास्थल की तस्वीरें

दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया

फायर विभाग को बुधवार रात 9 बजे के करीब सूचना मिली की सब्जी मंडी इलाके में घंटा घर रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान गिर गया। जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि इलाके में जाम लगने के कारण गाड़ियों को घटनास्थल पहुंचने में थोड़ा समय लगा।

End of Feed