BMW Car Accident: बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट आरोपी गगनप्रीत के पति को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

पुलिस ने ड्राइवर गगनप्रीत को सोमवार को ही हिरासत में लिया था। इस घटना में गगनप्रीत भी घायल हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से पुलिस ने गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस में ड्राइवर गगनप्रीत के पति परीक्षित को मुखर्जी नगर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है।डॉक्टरों ने परीक्षित को नाक की हड्डी में चोट होने की वजह से दूसरे अस्पताल में रेफर किया है। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही पुलिस परीक्षित से पूछताछ करेगी।

bmw car accident

बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट (फोटो:canva)

जिस समय धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू ने बाइक को टक्कर मारी थी, कथित तौर पर उस वक्त गगनप्रीत कार को चला रही थी। यह मामला इसलिए भी बड़ा है कि दुर्घटना में केंद्रीय वित्त विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हुई थी, जबकि उनकी पत्नी का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है।

End of Feed