Sheesh Mahal: भाजपा का 'शीशमहल' को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने का आग्रह, LG को लिखा लेटर

Demerger of Sheesh Mahal Properties: 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला 2015 से अक्टूबर 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास रहा है।

Demerger of Sheesh Mahal Properties: भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायक विजेंदर गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से चार संपत्तियों का 'शीशमहल' (6,फ्लैगस्टाफ रोड) के साथ विलय रद्द करने का अनुरोध किया। भाजपा ने ‘शीशमहल’ का इस्तेमाल हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरने के लिए एक राजनीतिक हथियार के रूप में किया।

Demerger of Sheesh Mahal Properties

भाजपा का 'शीशमहल' को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने का आग्रह

गुप्ता ने कहा कि बंगले का विस्तार चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर किया गया है और उन्होंने उन संपत्तियों के विलय को रद्द करने के लिए उपराज्यपाल सक्सेना को एक पत्र लिखा है।सिविल लाइंस क्षेत्र में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पुनर्निर्मित बंगला 2015 से अक्टूबर 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास था। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था।

End of Feed