Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्मी की आहट होने लगी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा हुआ। दिल्ली में फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है और दिन में तीखी धूप गर्मी का एहसास करा रही है। हालांकि कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलना है। दिल्ली में फिर से तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है। जिससे धूप का असर कम होगा।
आज साफ रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय हल्की कोहरा या धुंध रह सकता है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 12 फरवरी से दिल्ली में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
तेज हवाओं से कम होगा गर्मी का असर
दिल्ली में 13 और 14 फरवरी को भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है। जिसके प्रभाव से तेज धूप के तेवर कम हो जाएंगे। 13 फरवरी को आसमान साफ रहने के आसार हैं। वहीं 14 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकत हैं। तेज हवाओं के असर से तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। 12 से 14 फरवरी के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
25 फरवरी के बाद गर्मी की दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है। जिसके बाद 25 फरवरी के बाद से राजधानी में गर्मी की दस्तक हो सकती है। सोमवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन मे तेज धूप भी निकली। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
