दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। हाल ही में सम्पन्न हुए दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटें मिली थीं, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कई घोषणाएं की थीं। अब आतिशी ने आज यानी शुक्रवार 14 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करेगी। यही नहीं उनका कहना है कि इसके लिए भी BJP के नेता पूर्व की AAP सरकार पर आरोप लगाएंगे।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी
आतिसी ने कहा, BJP का अपने वादे पूरे करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, अपने वादे पूरा न करने के लिए वह ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा ने कहा था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसको लेकर पहली कैबिनेट बैठक में ही निर्णय लिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - महाकुम्भ के साथ ही आसपास के जिलों में भी ट्रैफिक जाम न लगे, CM योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों को सख्त निर्देश
आतिशी ने कहा, भाजपा में हमारे सूत्रों ने बताया है कि भाजपा का इरादा अपने किए वादों को पूरा करने का नहीं है। भाजपा प्लान कर रही है कि वह AAP पर आरोप लगाएगी और कहेगी कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को दिवालिया बना दिया। लेकिन यह सब उनके वादे पूरे न करने का बहाना मात्र होंगे।
उन्होंने कहा, ये लोग अपने वादे पूरे न करने के लिए बहाने बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 साल की आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली की आर्थिक ग्रोथ ढाई गुना बढ़ गई। आतिशी ने बताया कि जब 2015 में AAP सरकार आई उस समय दिल्ली का डेट टू जीडीपी रेशियो 6 फीसद से अधिक था, जबकि अब जब हम सरकार से बाहर जा रहे हैं उस समय सिर्फ 3 फीसद रह गया है।
इससे पहले उन्होंने कल यानी गुरुवार 13 फरवरी को ही आरोप लगाया था कि दिल्ली में भाजपा के आते ही कई इलाकों में बिजली कटौती शुरू हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
