'कांवड़ यात्रा मार्गों पर मीट की हो दुकानें बंद', BJP विधायक तरविंदर मारवाह ने पत्र लिखकर की यह मांग

Kanwar Yatra: दिल्ली के भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने सावन महीने में चलने वाली पावन कांवड़ यात्रा के दौरान राजधानी दिल्ली में धार्मिक वातावरण की पवित्रता बनाए रखने की अपील की है। विधायक मारवाह ने कहा कि इस समय धार्मिक माहौल की पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों।

Kanwar Yatra: दिल्ली के भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने सावन महीने में चलने वाली पावन कांवड़ यात्रा के दौरान राजधानी दिल्ली में धार्मिक वातावरण की पवित्रता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरती है, वहां कुछ दिनों के लिए मीट की दुकानें बंद की जाएं।

Tarvinder Singh Marwah

भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह

'धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी'

विधायक मारवाह ने कहा कि श्रावण महीना हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगोत्री और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों से गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय धार्मिक माहौल की पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों।

End of Feed