जैन मंदिर के बाद अब दलित समाज के स्वामी हैदर दास मंदिर को तोड़ने जा रही भाजपा सरकार- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर विधायक विशेष रवि और संजीव झा के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीब आदमी की शामत तो आई ही थी, अब भगवान को भी बख्शा जा रहा है। दो-तीन दिन पहले शालीमार बाग में जैन मंदिर पर भाजपा सरकार ने बुलडोजर चला दिया।

आम आदमी पार्टी ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दलित समाज के प्राचीन हैदर दास मंदिर को तोड़ने के लिए जारी नोटिस का कड़ा विरोध किया है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिनों पहले शालीमार बाग में जैन समाज के मंदिर पर बुलडोजर चलवाया गया और अब दलित समाज के स्वामी हैदर दास मंदिर को ग़ैरक़ानूनी घोषित कर दिया गया है। मंदिर को नोटिस देकर कहा गया है कि 7 दिनों के अंदर ख़ुद ही तोड़ लो। उन्होंने कहा कि यह मंदिर 1930 में बने इरविन अस्पताल के पहले से स्थापित है और यहां कई दलित महापुरुषों की समाधियां हैं। यहां धर्मशाला भी है, जो लोगों की सेवा करता है। ऐसे प्राचीन मंदिर को अवैध बताने दलित समाज बहुत आहत है। इस दौरान विधायक विशेष रवि और संजीव झा भी मौजूद रहे।

saurabh

आप नेता सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो- PTI)

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर विधायक विशेष रवि और संजीव झा के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीब आदमी की शामत तो आई ही थी, अब भगवान को भी बख्शा जा रहा है। दो-तीन दिन पहले शालीमार बाग में जैन मंदिर पर भाजपा सरकार ने बुलडोजर चला दिया। कुछ साल पहले भाजपा की केंद्र सरकार की एजेंसी डीडीए ने तुगलकाबाद इलाके में वर्षों पुराने रविदास मंदिर पर बुलडोजर चलाया था। कालकाजी के मुख्य मार्ग को रविदास मार्ग कहते हैं। एक तरफ कालकाजी और दूसरी तरफ गोविंदपुरी का इलाका है। इसके अलावा इससे सटा तुगलकाबाद और संगम विहार है। दलित समाज के भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि सरकार अपने पैसे से रविदास मंदिर को बनवाएगी। लेकिन आज तक रविदास मंदिर नहीं बनवाया गया।

End of Feed