Best Park to Visit in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर पिछले कुछ सालों से प्रदूषण के कारण चर्चा में रहता है। यही कारण है कि मौका मिलते ही लोग पहाड़ों की ठंडी वादियों में तरोताजी हवा लेने पहुंच जाते हैं। हालांकि यह तरीका खर्चीला होने के साथ समय भी मांगता है। जिन लोगों को वीकेंड में एक ही दिन की छुट्टी मिलती है, वे हिल स्टेशन की तरफ रुख नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर घूमने और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए आपको राजधानी से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये जगह दिल्ली के खूबसूरत पार्क हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ पूरे दिन हैंगआउट कर सकते हैं।
खूबसूरत जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट का एक दृश्य
जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट
अगर आपको फॉरेस्ट घूमना पसंद है तो आप दिल्ली में ही इसका आनंद ले सकते हैं। साउथ दिल्ली में स्थित जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट करीब 800 एकड़ में फैला है। यह पार्क अपनी शांति के लिए लोगों के बीच फेमस है। यहां पर प्रकृति प्रेमी लोगों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। यह पार्क इतना बड़ा है कि आप पूरे दिन इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।लोधी गार्डन
लोधी एस्टेट में 90 एकड़ में फैले लोधी गार्डन में पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी हिल स्टेशन पर आ गए हैं। शहर की भीड़भाड़ वाले इलाके के बीच होने के बाद भी यहां पर शांति रहती है। यहां आप लोधी गार्डन हेरिटेज साइट भी देख सकते हैं। यहां पर कई ऐतिहासिक इमारत भी मौजूद हैं। यहां हजारों की संख्या में मौजूद पेड़ आपको फ्रेश हवा में सांस लेना का मौका देंगे।गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
साकेत में बनाया गया यह पार्क 20 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क को दिल्ली के खूबसूरत पार्कों में से एक माना जाता है। यह पार्क अपनी हरियाली के लिए युवाओं के बीच काफी फेमस है। यहां पर आपको कैंटीन और ओपन थिएटर भी देखने को मिलेगा। पार्क में लगे फाउंटेन और स्टेच्यू इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं।डियर पार्क
अगर आपको प्रकृति के साथ वन्यजीव से प्यार है तो आप दिल्ली के डियर पार्क आ सकते हैं। यहां पर आपको घने पेड़ों के बीच डियर, डक, खरगोश और कई तरह के पक्षी देखने का मिल जाएंगे। यह जगह दिल्ली के बेस्ट पिकनिक स्पॉट में शामिल है। यह पार्क जितना बड़ा है उतना ही खूसबूरत भी है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
