Haunted Places Near Delhi: रहस्य और रोमांच से भरपूर है दिल्‍ली की ये भूतहा जगहें, नाम सुनकर खौफ खाते है लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 01:31 PM IST

Best Haunted Places to Visit in Delhi NCR: दिल्ली में दोस्‍तों के साथ घूमने के लिए अगर आप रोमांच से भरपूर रहस्‍मयी और भूतिया जगहों की तलाश कर रहे हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। यहां पर आपको कई ऐसी डरावनी जगहें मिल जाएंगे, जहां आप एडवेंचर कर सकते हैं। इनमें कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां दिन में भी कोई नहीं जाता।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली कैंट का इलाका सबसे सुरक्षित और डरावनी जगह
  • दिल्‍ली का खूनी दरवाजा विदेशी पर्यटकों के लिए मुसीबत
  • जमाली कमाली मकबरा में सुनी जाती हैं अजीब आवाजें

Best Haunted Places to Visit Near Delhi 2023: राजधानी दिल्ली लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने की क्षमता रखती है। इस शहर में रोजाना हजारों लोग नई शुरूआत करने पहुंचते हैं। यह शहर अपने ऐतिहासिक और अनोखे पर्यटक स्‍थल के कारण भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शहर में घूमने के लिए रहस्‍य और एडवेंचर से भरपूर कई ऐसी जगह भी हैं, जिसे लोग भूतिया बुलाते हैं। आम लोग इन जगहों का नाम सुनकर ही डर जाते हैं, लेकिन रोमांच और रहस्‍य की तलाश करने वाले लोगों के बीच ये जगहें काफी पॉपुलर हैं। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो अपने दोस्‍तों के साथ इन रहस्यमय और डरावनी जगहों की सैर कर सकते हैं।

Best Haunted Places to Visit Near Delhi

फिरोज शाह कोटला किला का एक दृश्‍य

दिल्ली कैंट

यह जगह आर्मी की मौजूदगी की वजह से दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाकों में शुमार है, लेकिन इसका एक डरावना रहस्‍य भी है। दिल्‍ली कैंट को दिल्ली की सबसे डरावनी जगह बताया जाता है। घने पेड़ों के बीच स्थित यह पूरा इलाका एक छोटे से जंगल की तरह दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि, यहां पर एक अधेड़ उम्र की महिला लोगों से लिफ्ट मांगते हुए नजर आती है। लोगों को डराने के लिए वह महिला कार या बाइक के आगे पीछे भी दौड़ती है। इस वजह से लोग रात में यहां आने से बचते हैं।

खूनी दरवाजा

दिल्‍ली के खूनी दरवाजे की कहानी ऐतिहासिक है। यह कहानी मुगल बादशाह 'बहादुर शाह जफर' के बेटे की है, जिन्हें यहां अंग्रेजों ने जनता के सामने मार दिया था। कहा जाता है कि उनकी आत्मा अभी भी यहां पर मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि यह आत्मा भारतीयों को परेशान नहीं करती। लेकिन यहां आने वाले विदेशी पयर्टकों को यह बहुत परेशान करती है। कई विदेशी पयर्टकों ने यहां पर अजीब चीज होने की शिकायत की है।

जमाली कमाली मकबरा और मस्जिद

महरौली पुरातत्व पार्क के भीतर स्थित यह मकबरा और मस्जिद दिल्ली के डरावनी जगहों में शामिल है। यह मकबरा 16 वीं शताब्दी के सूफी संतों जमाली और कमली के नाम से जाना जाता है। लोगों का कहना है कि, इस मकबरे से कई तरह की अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, इनमें से कुछ अवाजें पयर्टकों को मकबरे के बीच बने गुंबद में बुलाती हैं। लोगों का कहना है कि, यहां कोई अदृश्य व्यक्ति उनका पीछा करता है।

संजय वन

महरौली के नजदीक साउथ दिल्ली में स्थित इस लगभग 10 किलोमीटर लंबे जंगल ट्रेल में भरपूर हरियाली रहती, जिसकी वजह से यहां दिन भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन अंधेरा होने से पहले यहां पर सन्‍नाटा छा जाता है। इस इलाके में रहने वाले लोगों का दावा है कि यहां पर बच्चों की आत्माएं रहती हैं और रात के समय इस वन के अंदर से कभी-कभार बच्चों की चीख-पुकार की आवाजें सुनी जाती हैं।

फिरोज शाह कोटला किला

विक्रमनगर स्थित इस किले का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने सन् 1534 में करवाया था। लोगों के बीच कुख्यात है कि यहां की हवेलियों पर जिन्नों का कब्जा है। इसलिए हर गुरुवार को यहां के लोग किले के अंदर मोमबत्तियां और अगरबत्ती जलाकर जिन्नों से दुआएं मांगते हैं। शाम होने के बाद यहां पर कोई नहीं आता है।

End of Feed