Delhi: इस दिन से हर बुजुर्ग को मिलेगा हेल्थ कार्ड, इलाज में होगा 10 लाख तक का लाभ

दिल्ली में जल्द ही आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किए जाएंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत आने वाले इस योजना से 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा और दिल्ली सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा। आय वर्ग से निरपेक्ष इस कार्ड का लाभ दिल्ली के 6 लाख बुजुर्गों को मिलने वाला है।

Delhi News: द‍िल्‍ली में आयुष्‍मान भारत योजना के लिए र‍ज‍िस्‍ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसके तहत बुजुर्गों के लिए एक खास हेल्थ कार्ड मिलेगा। जिसका नाम है आयुष्मान वय वंदना कार्ड। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत दिल्ली में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को बहुत जल्द आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किए जाएंगे। इस योजना के तहत दिल्ली में बुजुर्ग कुल दस लाख रुपये का निशुल्क इलाज पा सकेंगे। जिसमें पांच लाख रुपये का इलाज आयुष्मान भारत PMJAY के तहत मिलेगा और पांच लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा दिल्ली सरकार मुहैया कराएगी।

Delhi senior citizens will get Ayushmn vay vandana card from 28 April

दिल्ली के बुजुर्गों को मिलेगा इलाज में 10 लाख तक का फायदा (फाइल)

हर वर्ग के बुजुर्ग को होगा फायदा

PMJAY के तहत रजिस्टर्ड अस्पतालों में इस कार्ड का लाभ लिया जा सकेगा। आयुष्मान वय वंदना कार्ड की एक खास बात यह है कि ये 70 साल या इससे अधिक अवस्था वाले बुजुर्गों के लिए है। इसका आय से कुछ लेना-देना नहीं है, यानी किसी भी वर्ग का बुजुर्ग ये कार्ड बनवाकर इसका लाभ से सकता है। दिल्ली में 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के करीब छह लाख बुजुर्ग हैं। इस कार्ड से वय की बीमारियों जैसे, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मोतियाबिंद आदि के इलाज का बोझ कम हो जाएगा।

End of Feed