Fire in Delhi Slum: दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। आग में करीब 150 झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग इतनी भयंकर है कि धुएं का गुब्बार दूर से नजर आया। इस घटना के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे रोहिणी के सेक्टर 17 में श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास स्थित झुग्गियों में आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की कुल 20 दमकल घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में 150 झुग्गियां और कई पेड़ भी जल गए।
आईटीओ के पास भी लगी आग
दिल्ली में रविवार को शकरपुर थाना क्षेत्र में आईटीओ के पास से भी आग लगने की घटना सामने आई है। जहां आईटीओ जाने वाले रास्ते पर जंगल में आग लग गई। गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के उप-अधिकारी भीमसेन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्हें दोपहर 12:07 बजे लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जाने वाले रास्ते पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा बताया कि मौके पर तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
