दिल्ली

दिल्ली में पारा 42 डिग्री पार, आज आसमान में रहेगा बादलों का डेरा; क्या बारिश भी देगी दस्तक?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-Apr-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल लू को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Image

Meta AI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-Apr-2025: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू के थपेड़े भी लोग झेल रहे हैं। तापमान में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को इस दिन सुबह से ही राजधानी के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकली। हालांकि शाम के समय तेज हवाओं के चलने से मौसम अचानक बदल गया। बादलों की आवाजाही के चलते शनिवार शाम को तेज गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई। आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।

आज आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चल सकती है। कभी-कभी हवा की गति बढ़कर 30 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। अगले 24 घंटे में तापमान में भी धीरे-धीरे कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 2 मई तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं जताया गया है।

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 28 अप्रलै को मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी नहीं चलेंगी। जिसके बाद 29 अप्रैल को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 2 मई तक तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घें की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 29 अप्रैल से 2 मई के दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। इस अवधि में बारिश या लू चलने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article