आखिरकार केंद्र सरकार ने केजरीवाल को अलॉट किया घर, 95 लोधी एस्टेट में रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

एक साल की देरी के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोधी एस्टेट में 95 नंबर का नया सरकारी घर आवंटित किया है। अब यह घर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के कार्यों का केंद्र बनेगा।

आखिरकार केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया सरकारी घर आवंटित कर दिया है। केजरीवाल को दिल्ली के प्रतिष्ठित लोधी एस्टेट इलाके में 95 नंबर का सरकारी घर दिया गया है। यह घर उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर सौंपा गया है।

Arvind Kejriwal PTI (1)

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल को करीब एक साल तक सरकारी घर नहीं मिला। कई बार आवेदन और पत्राचार के बावजूद आवंटन न होने पर उन्होंने न्याय की राह पकड़ी और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मार्च 2025 में केजरीवाल ने अदालत में कहा था कि बतौर राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख उन्हें सरकारी घर का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार जानबूझकर इसमें देरी कर रही है। केंद्र की ओर से जवाब में कहा गया कि उपयुक्त घर की तलाश जारी है।

End of Feed