दिल्ली

Delhi Saree Market: साड़ियों के लिए दिल्ली की 5 बेस्ट मार्केट, करवाचौथ, दिवाली और छठ तक के लिए करें जमकर शॉपिंग

Delhi Saree Market: फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही दिल्लीवालों ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। अगर आप भी हर त्योहार के लिए एक नई साड़ी लेने की सोच रही हैं तो आइए आपके इस काम को थोड़ा आसान बनाएं और दिल्ली की टॉप साड़ी मार्केट के बारे में आपको बताए, जहां से आप डिजाइनर साड़ियों की शॉपिंग कर सकते हैं।

Image

दिल्ली की बेस्ट साड़ी मार्केट (फोटो - Canva)

Delhi Saree Market: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। दुकानें सजने लगे हैं और दिल्ली की मार्केट की रौनक देखने लायक है। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां लोगों ने करवाचौथ से लेकर दिवाली-छठ तक की शॉपिंग शुरू कर दी है। ऐसे में सबसे अधिक भीड़ साड़ियों की दुकानों पर देखने को मिल रही है। साड़ियों की दुकान से लेकर साज-श्रृंगार की दुकानों में पैर रखने की तक की जगह नहीं है।

जहां एक तरफ महिलाएं पूजा और श्रृंगार के समान की शॉपिंग में जुटी हुई हैं, वहीं पुरुष अपनी पत्नियों के लिए एक अच्छे गिफ्ट की तलाश में मार्केट के चक्कर लगा रहे हैं। अब क्योंकि बात करवाचौथ की आई है तो इसकी शॉपिंग लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर साड़ियां होती हैं। तो आइए आपको आज दिल्ली की टॉप 5 साड़ियों की मार्केट के बारे में बताएं, जहां से न केवल आप करवाचौथ के लिए बल्कि दिवाली-छठ तक के सभी त्योहारों और फंक्शनों के लिए खूबसूरत साड़ियां खरीद सकते हैं।

Delhi Saree Market

दिल्ली की बेस्ट साड़ी मार्केट (फोटो - Canva)

चांदनी चौक

साड़ियों की शॉपिंग की बात आते ही सबसे पहला नाम दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट का आता है। यह दिल्ली की सबसे पुरानी साड़ी मार्केट में से एक हैं। यहां आप थोक और रिटेल दोनों तरह से साड़ियां खरीद सकते हैं। चांदनी चौक में आपको कॉटन की साड़ी से लेकर डिजाइनर साड़ियां मिल जाएंगी। यहां 100 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक की साड़ियां मिलती हैं।

Delhi Saree Market

दिल्ली की बेस्ट साड़ी मार्केट (फोटो - Canva)

करोल बाग

दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों की लिस्ट में दिल्ली का करोल बाग भी शामिल है। यहां कई बेहतरीन दुकानें हैं, जहां से आप बढ़िया शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको विभिन्न वैरायटी की साड़ियां मिल जाएंगी।

Delhi Saree Market

दिल्ली की बेस्ट साड़ी मार्केट (फोटो - Canva)

कमला नगर मार्केट

दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर मार्केट भी दिल्ली की प्रसिद्ध मार्केट में से एक है। यहां भी आपको बेहतरीन साड़ियों की कलेक्शन मिल जाएगी। यहां 500 से लेकर 30-30 हजार या उससे अधिक की साड़ियां मिल जाएंगी।

Delhi Saree Market

दिल्ली की बेस्ट साड़ी मार्केट (फोटो - Canva)

सीलमपुर मार्केट

सस्ती और बेहतरीन साड़ियों के लिए सीलमपुर मार्केट भी प्रसिद्ध मार्केट है। यहां आप कम दाम में अच्छी साड़ियां ले सकते हैं। यहां आपको हर वैरायटी की साड़ियां मिल जाएंगी। 100 रुपये से यहां सिंपल साड़ियों की शुरुआत हो जाती है।

Delhi Saree Market

दिल्ली साड़ियों की मार्केट (फोटो - Canva)

लक्ष्मी नगर मार्केट

लक्ष्मी नगर मार्केट दिल्ली की प्रसिद्ध मार्केट में से एक हैं। यहां एक से बढ़कर एक साड़ियों की दुकानें हैं, जहां से आप अपने स्टाइल के अनुसार, शॉपिंग कर सकते हैं। सस्ते से सस्ती और महंगे से महंगी साड़ियां यहां मिल जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article