तीन महीने में 500 छापेमारी लेकिन कुछ भी नहीं मिला, अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 10:52 AM IST

दिल्ली और पंजाब में कुछ जगहों पर नई एक्साइज पॉलिसी के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है।

दिल्ली में अब पुरानी एक्साइज पॉलिसी लागू है। हाल ही में एक आंकड़े के मुताबिक पुरानी एक्साइज लागू होने के बाद करीब 768 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह बात अलग है कि एक्साइज पॉलिसी को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने सामने हैं। दिल्ली में जब पुरानी की जगह नई एक्साइज पॉलिसी को लागू किया तो बीजेपी की तरफ से आवाज उठी कि नई नीति में कुछ खास लोगों को मदद करने की वजह से दिल्ली सरकार ने सरकारी खजाने को चूना लगाया है। नई एक्साइज पॉलिसी के संबंध में दिल्ली के आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ भी हो चुकी है। अब इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 3 महीने में 500 छापेमारी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से शुक्रवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई है।

arvind kejriwal assembly

अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली सरकार

गंदी राजनीति का शिकार बन रहे हैं अधिकारी

End of Feed