केजरीवाल कैबिनेट में फेरबदल, जल विभाग मिलते ही आतिशी ने लगाया फैसला पलटने का आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 09:29 PM IST

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल की। अब जल विभाग भी अब आतिशी संभालेंगी। वहीं केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री आतिशी ने डीपीसीसी प्रमुख अश्विनी कुमार पर कैबिनेट के फैसले को पलटने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि 'उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला एनसीसीएसए को भेजा जाएगा।'

Delhi News: दिल्ली की सेवा मंत्री आतिशी ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार पर शहर में प्रदूषण पर मंत्रिमंडल के फैसले को ‘पलटने’ का बुधवार को आरोप लगाया और कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला एनसीसीएसए को भेजा जाएगा। आतिशी ने पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, 'मामला अब राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) और उपराज्यपाल को भेजा जाएगा, जो अंतिम निर्णय लेंगे। मुझे उम्मीद है कि उपराज्यपाल दो करोड़ दिल्लीवासियों के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेंगे।'

Atishi Delhi Cabinet

अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल की।

प्रधान गृह सचिव पर आतिशी ने लगाया आरोप

आतिशी ने आरोप लगाया कि 'अश्विनी कुमार ने संबंधित मंत्री से सलाह-मशविरा किए बिना ही एकतरफा तरीके से कैबिनेट के फैसले को पलट दिया।' कुमार प्रधान सचिव (गृह) भी हैं। कुमार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हुई। राय ने उनके निलंबन की सिफारिश की है। आतिशी के अनुसार, जुलाई 2021 में दिल्ली कैबिनेट ने शहर में प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने के लिए वास्तविक समय विभाजन अध्ययन करने का निर्णय लिया था। इस अध्ययन के लिए आईआईटी कानपुर को ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट’ (टेरी) और भारतीय शिक्षा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) जैसे संस्थानों के साथ साझेदार के रूप में चुना गया था। उन्होंने बताया कि अध्ययन के लिए नवंबर 2022 में एक प्रयोगशाला स्थापित की गई।

End of Feed