Arvind Kejriwal का बड़ा दावा, अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के लोग भी हुए शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 02:59 PM IST

केजरीवाल ने ट्वीट कर दावा किया कि अध्यादेश के खिलाफ कल राम लीला मैदान की रैली में भाजपा के भी कई लोग आए। भाजपा वाले भी कह रहे हैं - (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी ने यह अध्यादेश लाकर सही नहीं किया।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर बुलाई रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल हुए।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

बता दें, चिलचिलाती गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार को हुई महा रैली में हजारों लोग पहुंचे थे।

End of Feed