Delhi News: CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी नहीं बनेगी राह में रोड़ा! दिल्लीवासियों को मिलती रहेंगी ये खास सुविधाएं

दिल्ली सरकार की प्लानिंग विभाग की सेक्रेटरी निहारिका राय ने एक लिखित आदेश जारी करते हुए लिखा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और सब्सिडी जारी रहेंगी।

दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन से संबंधित मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह गुरुवार तक एजेंसी की हिरासत में हैं। उनपर नीति बनाने के दौरान कुछ व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने संबधी कथित साजिश में सीधे शामिल होने का आरोप है। हालांकि, सीएम केजरीवाल जेल से ही राज्य की व्यवस्था को लेकर खासा चिंतित हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। इसी बीच दिल्ली सरकार की प्लानिंग विभाग की सेक्रेटरी निहारिका राय ने एक लिखित आदेश जारी करते हुए लिखा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और सब्सिडी जारी रहेंगी।

Arvind Kejriwal arrest Delhi government welfare schemes

दिल्लीवासियों को मिलता रहेगा योजनाओं का लाभ

अफवाह फैलाने की साजिश

आदेश में कहा गया है कि कुछ बदमाश तत्व यह अफवाह फैला रहे हैं कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं और सब्सिडी बंद हो जाएंगी। सेक्रेटरी निहारिका राय के मुताबिक, कानून अपना काम करता रहेगा। ये सभी योजनाएं और गवर्नेंस किसी व्यक्ति पर आधारित नहीं होती और यह सामान्य रूप से चलती रहेंगी। इस संबंध में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों से दूर रहें। यह लोग मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बारे में भ्रम फैलाकर फायदा उठाना चाहते हैं।

End of Feed