अरविंद केजरीवाल ने CM रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की, बोले - लोकतंत्र में मतभेद जायज, हिंसा के लिए जगह नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। केजरीवाल ने साफ शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में मतभेद जायज हैं, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज यानी बुधवार 20 अगस्त सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को तुरंत पकड़ लिया और उस पर हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री पर इस तरह से हमले के बाद हर तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला निंदनीय है। लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।'

Arvind Kejriwal PTI (1)

अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की (PTI फाइल फोटो)

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में सभी जरूरी कदम उठाएगी। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ होंगी।'

End of Feed