दिल्ली में ओडिशा की लड़की से गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, AIIMS में चल रहा पीड़िता का इलाज

Delhi Crime News: दिल्ली में पिछले महीने ओडिशा की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना पर पुलिस ने खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले महीने ओडिशा की रहने वाली लड़की सड़क किनारे खून से लथपथ मिली थी, जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई थी-

Delhi Crime News: दिल्ली में पिछले महीने नवरात्रि के दौरान नवमी की रात में ओडिशा की युवती से रेप की घटना में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले महीने 11 अक्टूबर की रात को नौसेना के एक अधिकारी को एक युवती सराय काले खां इलाके मे सड़क किनारे खून से लथपथ हालत मे मिली थी। उस युवती के निजी अंगों से लगातार खून बह रहा था और यह देख नौसेना के जवान ने उस युवती को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया था, जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी।

Delhi News

सांकेतिक फोटो

ओडिशा की लड़की से गैंगरेप

End of Feed