चण्डीगढ़

लुधियाना में हार्ट अटैक से एथलीट की मौत, दोस्त से बात करते समय अचानक गिरा खिलाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना में गुरु नानक स्टेडियम में जालंधर के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। एथलीट वरिंदर सिंह अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़े और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वे खड़ा वतन पंजाब दियां सीजन 3 में भाग लेने के लिए आए थे।

Image

एथलीट की हार्ट अटैक से मौत

Ludhiana Athletics Player Heart Attack: लुधियाना में गुरु नानक स्टेडियम में एक खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। खिलाड़ी की पहचान 54 वर्षी वरिंदर सिंह खेड़ा के रूप में हुई है। जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन -3 में हिस्सा लेने के लिए आए थे। गुरु नानक स्टेडियम में जब वे अपने दोस्त से बात करके अपना फोन जेब में रख रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और वे नीचे जमीन पर गिर पड़े। जब तक आसपास के लोग उनके पास पहुंचे, खिलाड़ी की मौत हो चुकी थी।

लंबी कूद के खिलाड़ी थे वरिंदर सिंह

खेड़ां वतन पंजाब दियां प्रतियोगिता 4 नवंबर से 9 नवंबर तक जारी रहने वाली है। इसमें युवा और अनुभवी दोनों एथलीट भाग ले रहे थे। ये प्रतियोगिता 4 नवंबर से 9 नवंबर तक जारी रहने वाली है। इस मुकाबले में शामिल होने के लिए वरिंदर सिंह जालंधर से लुधियाना आए थे। वे लंबी कूद के खिलाड़ी थे। उनके कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर सिंह को हार्ट अटैक आने के समय वे भी मैदान पर थे। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे वरिंदर ने अपना खेल पूरा कर लिया था और अन्य खिलाड़ियों को देख रहे थे।

पिछले साल भी खेल मे ंलिया था हिस्सा

वरिंदर सिंह के कोच के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आने से वे गिर पड़े। पास ही में मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिंदर सिंह ने पिछले साल भी अपनी मातृभूमि पंजाब में आयोजित खेलों में हिस्सा लिया था। वरिंदर एक प्राइवेट कंपनी में एचआर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटा जालंधर में इंजीनियर है और बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article