दिल्ली

दिल्ली-NCR में पराली जलाने पर बढ़ी पेनाल्टी, अब 30 हजार रुपये तक लगेगा जुर्माना

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब परानी जलाने वाली घटनाओं पर जुर्माने को दोगुना कर दिया गया है। किसानों को अब पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना देना होगा। किस व्यक्ति को कितना किराया देना, यह कुछ मापंदंडों से तय किया गया है।

Image

पराली जलाने पर बढ़ा जुर्माना

Penalty for Stubble Burning: दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पराली जलाने की पेनाल्टी बढ़ा दी गई है। अब पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने जुर्माने को दोगुना कर दिया है। किसे कितना जुर्माना देना इसके लिए कुछ मापदंडों को तय किया गया है।

जुर्माना देने के लिए मापदंड

केंद्र सरकार ने पराली जलाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए पेनाल्टी फीस को दोगुना कर दिया है। नए नियमों के अनुसार अब दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों पर पराली जलाने के लिए 5 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं दो एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को पराली जलाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। जिन किसानों की जमीन पांच एकड़ से अधिक हैं, उन्हें पराली जलाने की हर घटना के लिए 30 हज़ार रुपये का जुर्माना भरना होगा।

एक से 15 नवंबर तक चरम पर होता है प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से निकलने वाले धुएं, धान की पराली जलाने, पटाखों और अन्य स्थानीय प्रदूषण स्रोतों के साथ प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते शरद ऋतु के अंत में और सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता का स्तर बेहद खतरनाक हो जाता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के विश्लेषण के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक से 15 नवंबर तक प्रदूषण चरम पर होता है जब पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय ने भी कड़ा रुख जाहिर किया था।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article