नोएडा

नोएडा में शातिर बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

Noida Police Encounter: नोएडा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Image

नोएडा में बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

Noida Police Encounter: नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान सोनू उर्फ मोटा के रूप में हुई है। जिसे शातिर किस्म का चोर और लुटेरा बताया जा रहा है। यह बदमाश दिल्ली एनसीआर में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

बदमाश के पैर में लगी गोली

थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा खरगोश पार्क के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर पर लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो अन्य साथियों की तलाश जारी

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि सोनू उर्फ मोटा शातिर किस्म का अपराधी है, जिसकी उम्र 22 साल है। सोनू अब तक कई घटनाओं को अंजाम दिया है। शातिर बदमाश के पास से एक बाइक, एक अवैध तमंचा और जिंदा व खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी के पास से लूट और चोरी के पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इसके दो और साथी भी है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article