हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खुले, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा

भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेटों को खोला गया है ताकि अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज के गेट खुलने से दििल्ली की यमुना नदी का जलस्तर बढ़ेगा और यहां के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं।

उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना का बढ़ता जलस्त देखते हुए हरियाणा में स्थित हथनिकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए हैं। यह कदम बैराज पर पानी का दबाव कम करने के लिए उठाया गया है। लेकिन बता दें कि हथनिकुंड बैराज के सभी गेट खुलने से दिल्ली की यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ेगा। बैराज से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी कुछ ही घंटों में दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे यमुना के दिल्ली के किनारे वाले इलाकों के डूबने और कुछ इलाकों में बाढ़ की संभावना भी बढ़ जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि हथनीकुंड बैराज से करीब 1 लाख, 78 हजार 996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

Yamuna Water Level Increased

हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खुलने से बढ़ा दिल्ली में बाढ़ का खतरा (फोटो - ANI)

यमुना नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर

दिल्ली की यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। प्रशासन के अधिकारियों ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाई हुई है। बाढ़ से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खुलने के कारण यमुना का जलस्तर और तेजी से बढ़ेगा, इसे देखते हुए बाढ़ के हालातों से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान प्रशासन द्वारा लोगों से यमुना किनारे न जाने की अपील की गई है और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed