Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अभी सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में हल्की बारिश हो रही है। कहीं-कहीं बारिश की फुहार देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई है। भले ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम थोड़ा सुहावना बना हुआ है, लेकिन उमस से अभी भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर के समय उमस अधिक महसूस हो रही है। बादलों की आवाजाही के बीच खिली धूप तापमान बढ़ा रही है। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में भले ही बारिश का दौर जारी है और आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है, लेकिन इससे उमस पर कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, क्योंकि यहां लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 21 अगस्त तक बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे लोगों को कुछ देर की राहत मिल सकती है। शहर के तापमान की बात करें को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। काले बादलों की आवाजाही में शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रह सकता है।
नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश
सुबह की शुरुआत नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ हुई है। बारिश से यहां सुबह का मौसम सुहावना हो गया है। दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होगी और उमस भी बढ़ेगी, जिससे चिपचिपी गर्मी की शुरुआत होगी। इसके साथ ही बता दें कि नोएडा और गाजियाबाद में आगामी दिनों में हल्की बारिश होना पूर्वानुमान लगाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
