दिल्ली

Delhi: 9,767 सीसीटीवी कैमरा इनएक्टिव; महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल, PWD ने शुरू किया तकनीकी ऑडिट

दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन राजधानी में करीब 9,767 सीसीटीवी कैमरे अभी भी निष्क्रिय हैं। ये कैमरे महिला सुरक्षा के लिए लगाए गए थे, लेकिन कई खराब या चोरी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए तकनीकी ऑडिट और नए कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली में 9,767 सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Women Safety in Delhi: दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बावजूद, राजधानी में 9,767 सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय हैं। ये कैमरे महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे, लेकिन इनमें से कई खराब हो गए हैं या चोरी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) के हालिया आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली में कुल 2.8 लाख सीसीटीवी कैमरों में से 9,767 या तो क्षतिग्रस्त हैं या गायब हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए PWD ने तकनीकी ऑडिट शुरू कर दिया है, जिसके तहत खराब कैमरों को बदलने और नए कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। ये कैमरे 2018 में आम आदमी पार्टी (AAP) के शासन में लगाए गए थे, और भाजपा सरकार ने हाल ही में 50,000 नए कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा है। अगले चरण में, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की योजना है।

PWD ने एक कमांड सेंटर भी स्थापित किया है, जो सभी कैमरों से फुटेज प्राप्त करता है और उसकी निगरानी करता है। फुटेज 30 दिनों तक संग्रहीत रहता है, साथ ही 5-7 दिनों का रिजर्व डेटा बैकअप भी रखा जाता है। अधिकारियों के अनुसार, इस फुटेज को PWD, पुलिस, जिला मजिस्ट्रेट और अदालतें देख सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article