दिल्ली

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली के कई स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बाद डीपीएस द्वारका को बम की धमकी का कॉल आया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे और स्कूल को खाली कराने के बाद जांच शुरू की गई।

Image

दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी (फोटो - ANI)

Bomb Threat to Delhi School: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में स्थित डीपीएस स्कूल को बम की धमकी मिली, जिसके बाद एहतियात के तौर पर तुरंत स्कूल को खाली करवाया गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल को बम की धमकी का कॉल आया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता समेत डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और गहन तलाशी शुरू की गई।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि डीपीएस के साथ कई अन्य स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि दो और स्कूलों ने बम की धमकी के मेल की सूचना दी है, जिसमें मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-4, द्वारका, श्रीराम वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका शामिल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि बम की धमकी का ईमेल जीमेल आईडी के जरिए भेजा गया है। बता दें कि हाल के हफ्तों में यह तीसरी घटना है, जिसमें स्कूलों को बम की धमकी मिली है। हालांकि, पिछली दो धमकियां झूठी मिली थी, लेकिन फिर भी सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की।

स्कूल में नहीं मिल कोई भी विस्फोटक सामग्री

बम की धमकी मिलने पर सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों और अभिभावकों को स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोका गया। जानकारी के अनुसार, करीब 8:15 बजे तक बम निरोधक दस्ता और पुलिस ने जांच पूरी की। राहत की बात यह रही कि तलाशी के दौरान स्कूल परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। एहतियात के तौर पर एक छोटी पुलिस टीम को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहीं तैनात किया गया।

पहले भी मिल चुकी है स्कूलों को बम की धमकी

यह पहला बार नहीं है कि दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी से भरे ई-मेल आए है। पिछले कुछ महीने से बम की धमकी के ईमेल भेजकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। उसी प्रकार इस बार भी द्वारका स्थित कई स्कूलों को बम की धमकी दी गई। बता दें कि इससे पहले, 18 जुलाई को दिल्ली के कई स्कूलों को एक साथ बम की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया था। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और प्रोटोकॉल के तहत डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान भी किसी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article