दिल्ली से बसों में हो रही बिहार के लिए शराब की तस्करी, इस खेल में महिलाएं भी शामिल

दिल्ली से बिहार जाने वाली निजी बसों में शराब तस्करी का धंधा इन दिनों जोरों पर है। इस धंधे में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है-

Delhi News: दिल्ली से बिहार जाने वाली निजी बसों में जमकर शराब तस्करी हो रही है। यह तस्करी महिला तस्कर कर रही हैं। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बुधवार को एक महिला तस्कर को 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह बस से शराब लेकर बिहार जा रही थी। महिला तस्कर के पास से 1200 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। सेक्टर-39 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अंजना यादव भी अपनी टीम के साथ चेकिंग और गश्त कर रही थीं।

Delhi News

सांकेतिक फोटो

बस में बैठी सवारी अवैध रूप से ले जा रहे शराब

End of Feed