Delhi Crime News : राजधानी में नहीं थम रहा अपराध, चाकूबाजी के बाद फायरिंग की घटना में दो भाई समेत 4 घायल

Delhi Crime News : दिल्‍ली के जाफराबाद इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद घायल हुए युवक की मां ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया। शायरा बानू ने बताया है उनके बेटों को घर के बाहर ही अज्ञात शख्‍स ने गोली मारकर घायल कर दिया।

Delhi Crime News : राजधानी दिल्‍ली में क्राइम का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सनसनीखेज साक्षी मर्डर केस के बाद एक के बाद एक कई मामले सामने आए थे। सोमवार देर रात चाकूबाजी के बाद मंगलवार देर रात यहां पर गोलीबारी की खबर सामने आई। दरअसल, घटना जाफराबाद इलाके में हुई, जहां अचानक गोलियां चलने से पूरा इलाका दहल उठा। इस पूरी घटना में दो भाई समेत कुल चार लोग गंभीर तरीके से जख्‍मी हो गए। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि वास्‍तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और इसी संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

​Delhi Crime News, Sakshi Murder Case, Delhi News

घटनास्थल पर जांच करती टीम।

मां ने बताया पूरा घटनाक्रम

दिल्‍ली के जाफराबाद इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद घायल हुए युवक की मां ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया। शायरा बानू ने बताया है कि, उनका बेटे घर के बाहर बैठा हुआ था और वे घर के अंदर खाना बना रही थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर पहुंचे और उन्‍होंने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। शायरा बानू के मुताबिक, उनके दोनों बेटे कपड़े की दुकान लगाते हैं और उनकी किसी से कोई भी रंजिश नहीं थी। अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

End of Feed