दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, आठ IAS अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें गृह विभाग भी शामिल हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसे मंजूरी दी है।

IAS Officers Transferred: दिल्ली में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अधीन और उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर के विभागों में आधा दर्जन से अधिक आईएएस और DANICS अधिकारियों के तबादले किए हैं।

IAS Transfer

सांकेतिक फोटो।

इंतजार में बैठे अधिकारियों को मिला विभाग

जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में ऐसे छह आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से अपनी पोस्टिंग के इंतजार में खाली बैठे थे। उन्हें भी अलग-अलग विभागों में भेजा गया है। आईएएस अधिकारी ए अनबरसु को लोक निर्माण विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड में सीईओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

End of Feed