दिल्ली में नकली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई; 6 गिरफ्तार, 160 सैंपल जांच में, 12 थोक विक्रेताओं को नोटिस

दिल्ली में नकली दवाओं के व्यापार पर रोक लगाने के प्रयास में ड्रग कंट्रोल विभाग ने 160 दवा सैंपल जांच के लिए इकट्ठे किए हैं। दवा खरीद-बिक्री में अनियमितताएं पाए जाने पर 12 थोक दवा विक्रेताओं को नोटिस भेजा गया है। इन सैंपलों में 80 कैंसर की दवाओं से संबंधित हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट अगले एक से दो महीने में आने की उम्मीद है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग कंट्रोल विभाग ने हाल ही में नकली कैंसर दवाओं के खिलाफ व्यापक अभियान चलाए हैं। इस महीने की शुरुआत में छह लोगों की गिरफ्तारी हुई, और विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 160 दवाओं के नमूने जांच के लिए उठाए हैं।

Action against fake drug business in Delhi

दिल्ली में नकली दवा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई

इस दौरान, दवा खरीद-बिक्री में अनियमितताएं पाए जाने पर 12 थोक विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया, और उन्हें 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। जांच को प्रभावी बनाने के लिए विभाग ने 10 ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम गठित की, जिन्होंने एम्स, सफदरजंग और राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के आसपास स्थित दुकानों से नमूने एकत्र किए। कैंसर की महंगी दवाएं अक्सर नकली पाई जाती हैं, इसलिए 80% सैंपल कैंसर उपचार से जुड़े हैं।

End of Feed